दीपावली के अवसर पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सघन जांच जारी...
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के कड़े निर्देश पर जिले में खाद्य विभाग का 'सघन जाँच अभियान' जारी है।
अब तक की बड़ी कार्रवाई की मुख्य बातें:
216 खाद्य नमूनों की जांच (जनवरी-सितंबर 2026)
मिलावटखोरों पर लगा ₹16,90,100 का भारी जुर्माना
अक्टूबर में पनीर, दही, मिठाई और तेल के 26 नए सैंपल लैब भेजे गए।
11 मामलों में केस दर्ज, कई नमूने पाए गए असुरक्षित और नकली
खाद्य कारोबार कर्ताओं को स्वच्छता, उचित भंडारण, गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल के उपयोग तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आम नागरिकों से अपील है कि खाद्य पदार्थ विश्वसनीय प्रतिष्ठानों से खरीदें तथा पैकेटबंद उत्पादों पर आवश्यक लेबल विवरणों की जांच करें।
#FoodSafety
#GoodGovernance
#chhattisgarh #mahasamund
#FestivalSeason