सिमडेगा: पुलिया के अभाव में टोंगरी टोली के ग्रामीण परेशान, जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं बच्चे
सोमवार 3 बजे गेनमेर पंचायत के टोंगरी टोली में पुलिया नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। गांव के पास बहने वाले झरिया को पार कर बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है। बरसात में पानी बढ़ने से जोखिम और बढ़ जाता है। कई बार बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुलिया निर्माण कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।