गाज़ीपुर: होली पर्व पर डीजे संचालकों को एसपी की चेतावनी, तेज आवाज, भड़काऊ गानों या नियम उल्लंघन करने वाले डीजे होंगे जब्त
गाजीपुर में रमजान व होली पर्व को लेकर एसपी डॉ. इरज राजा ने कहा कि त्योहारों और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भड़काऊ गाने या ज्यादा तेज आवाज में डीजे बजाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और डीजे जब्त भी किया जाएगा।