गोला: उरुवा में माल्हनपार रोड पर खड़ी टेंपो से युवक का शव बरामद, पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Gola, Gorakhpur | May 28, 2026 गोरखपुर के उरुवा क्षेत्र में गुरुवार शाम माल्हनपार रोड पर खड़ी एक टेंपो से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा के आगे सड़क किनारे खड़ी टेंपो में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था।