शाहजहांपुर: राजधानी ब्रांड के नाम पर नकली बेसन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 32.87 लाख रुपये का माल सीज, कई घंटे चली जांच
शाहजहांपुर। दिल्ली की प्रतिष्ठित राजधानी फ्लोर मिल्स लिमिटेड की शिकायत पर मंगलवार को जियाखेल स्थित मैसर्स आरव उद्योग और मैसर्स श्री कृष्ण इंडस्ट्रीज में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पुलिस, जिला प्रशासन और मंडी प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली। जांच के दौरान दोनों फर्मों में 'राजधानी' ब्रांड के नाम