आजमगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “बेटी, बेटी होती है और उसका सम्मान होना चाहिए।” सीएम योगी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों से मर्यादित भाषा का प्रयोग करने और महिलाओं के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।
#breakingnews #YogiAdityanath #akhileshyadav #aditiyadav