इस्लामनगर अलीगंज: धनामा गांव में सरकारी पोखर पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
अलीगंज प्रखंड के धनामा गांव में सरकारी पोखर की जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इसे लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने तालाब के समीप प्रदर्शन करते हुए स्थानीय विधायक एवं प्रशासन को लिखित आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने रविवार को 3 बजे बताया कि कुछ लोगों द्वारा धीरे-धीेरे पोखर की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रफल घटता जा रहा है।