मुरैना नगर: मंदिर से दर्शन करने के बाद वापस जाते समय थरा के पास अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर ,एक की मौत दूसरा घायल,मृतक का हुआ पीएम
अंबाह थाना क्षेत्र के थरा के पास अज्ञात बहन ने मंगलवार को बाइक में टक्कर मारी थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे जिसमें से एक युवक की मौत हो गई थी जिसका पोस्टमार्टम आज बुधवार को कराया गया है और उसके शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।