हुज़ूर: भोपाल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर विवाद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना का धरना
Huzur, Bhopal | Aug 18, 2025 भोपाल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर विवाद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना ने दिया धरना, राहुल गांधी से लगाई गुहार। भोपाल में कांग्रेस संगठन के भीतर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हाल ही में घोषित किए गए नए जिला अध्यक्ष के विरोध में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना धरने पर बैठ गए।