शाहजहांपुर: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मृतक अंकुर यादव के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा
शाहजहांपुर। झंडा कलां क्षेत्र में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अंकुर यादव के परिजनों से रविवार को प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और पीड़ित