झांसी: झांसी में थाना सदर बाजार पुलिस ने हाथी ग्राउंड के पास 4 लोगों को 4 अवैध तमंचे और 6 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा
Jhansi, Jhansi | Jun 4, 2026 झांसी के थाना सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथी ग्राउंड के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चार अवैध तमंचे और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समझ पेश किया गया। ये जानकारी पुलिस मीडिया सेल द्वारा गुरुवार की दोपहर 3 बजे दी गई है।