शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र घुनपई नेशनल हाइवे के पास न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार का तीसरे दिन भी धरना जारी
-थाना मक्खनपुर क्षेत्र घुनपई में जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर सोमवार शाम चार बजे भी पीड़ित परिवार का धरना नेशनल हाइवे के पास जारी रहा। पीड़ित परिवार के मुताबिक जब तक न्याय नही मिलता धरना जारी रहेगा, मामले को लेकर पीड़ित परिवार मीडिया से भी रूबरू हुआ औऱ पूरे मामले की विस्तार से जानकारी दी। फिलहाल समाचार दिए जाने तक पीड़ित परिवार का धरना जारी था।