राघोगढ़: जामनेर के मुख्य बाजार में कार और ट्रैक्टर की टक्कर, कार चालक की शिकायत पर मामला दर्ज
Raghogarh, Guna | Apr 27, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक के जामनेर थाना के जामनेर मुख्य बाजार में कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। 27 अप्रैल को कार चालक फरियादी मनोज धाकड़ ग्राम उकावद कला ने कहा, बीती शाम परिवार सहित भोपाल जा रहा था, जामनेर बाजार में बस खड़ी थी इसी दौरान पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी कार में ₹15000 का नुकसान हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।