मछलीशहर: जंघई बाजार में स्टेट बैंक शाखा में आज सुबह भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे
जंघई बाजार में स्टेट बैंक शाखा में भीषण आग* जौनपुर के जंघई बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बैंक के अंदर से तेज लपटें उठती दिखाई दे रही हैं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई है