झांसी: नौटा में पुश्तैनी मकान निर्माण को लेखपाल ने बताया अवैद्य,पीड़ित ने लेखपाल पर पैसे लेने के आरोप लगा DM झांसी से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Mar 30, 2024 जिलाधिकारी झांसी से नौटा के बृजेश कुमार ने शिकायत कर लेखपाल पर पैसे लेने के आरोप लगाए हैं | पीड़ित ने बताया की पुश्तैनी मकान का निर्माण कार्य को अवैद्य बता कर,लेखपाल के द्वारा 40 हजार रुपयों की मांग कर,मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है | जिसके डर से पीड़ित ने उन्हें 10 हजार रुपए दे दिए हैं | शेष पैसों कि मांग करने आए लेखपाल ने गालियां देकर अपमानित किया है |