जीरापुर: एड्स जागरूकता अभियान: जीरापुर में युवाओं ने नुक्कड़ नाटक से फैलाया संदेश
शासकीय महाविद्यालय जीरापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब के द्वारा एड्स जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे नगर में आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स के प्रति जन जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । नगर के प्रमुख स्थानों पर एड्स के प्रति जनजागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया।