जीरापुर: माचलपुर में फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से दिनदहाड़े लूट, 3 आरोपियों ने बाइक रोककर ₹1.22 लाख रुपए और मोबाइल छीने
माचलपुर इलाके में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े किसान फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से 1 लाख 22 हजार रुपए लूट लिए। बदमाशों ने दोनों कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी लूट लिए। घटना के बाद पीड़ित कर्मचारियों ने शुक्रवार की शाम 6:00 माचलपुर थाने में पहुंचकर पुलिस ने शिकायत की।