जीरापुर: आयुष्मान कार्ड बनाने में सुस्ती दिखाने पर राजगढ़ कलेक्टर ने खिलचीपुर सीईओ और जीरापुर सीएमओ की एक-एक वेतन वृद्धि रोक दी
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश मिश्रा द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिसमें सोमवार को करीब 2:00 बजे आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान आयुष्मान बनाने के काम में सुस्ती दिखाने वाले खिलचीपुर जनपद सीईओ और जीरापुर के सीएम ओ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए हैं।