पनागर: बड़ा पत्थर शराब दुकान के सामने 'रणचंडी' का रूप, प्रीति धंधारिया के नेतृत्व में चौथे दिन भी बवाल जारी
रांझी के बड़ा पत्थर क्षेत्र में शराब दुकान को स्थानांतरित करने की मांग अब एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल की फायरब्रांड नेता प्रीति धंधारिया के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगातार चौथी शाम भी दुकान के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शाम ढलते ही जब प्रदर्शनकारियों की नारेबाजी गूंजी, तो इलाके में तनाव और जोश का मिला-ज