जौनपुर: दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपी भोले राजभर के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चला, हुई बड़ी कार्रवाई
दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी भोले राजभर के खिलाफ जिला प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके अवैध मकान पर बुलडोजर चलवा दिया। प्रशासन के अनुसार आरोपी ने सरकारी राजस्व भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान का निर्माण कराया था, जिसे ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया गया। प्रशासन की यह कार्रवाई तहसीलदार शाहगंज की मौजूदगी में की गई। मौके पर राजस्व व