ऊंचाहार: ऊँचाहार तहसील में महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर सपा का हल्ला बोल प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी ने बेरोजगारी, महंगाई व नीट का पेपर लीक समेत अन्य मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया।मंगलवार को जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अगुवाई में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार को किसान, युवा विरोधी बताया।इसके बाद तहसीलदार आकांक्षा को राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन भी सौंपा है।