हरिद्वार: एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने सिडकुल थाने पहुंचकर किया वार्षिक निरीक्षण, माल खाना और शस्त्रों की भी करी चेकिंग
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने शुक्रवार दोपहर सिडकुल थाने पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किया। एसपी सिटी के निरीक्षण के दौरान पुलिस ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान एसपी सिटी ने थाना परिसर में साफ सफाई के निर्देश दिए। वहीं माल खाना और शस्त्रों की भी चेकिंग करी गई। थाने के मेस में सुविधाएं बढ़ाने पर एसपी सिटी ने जोर दिया।