कटंगी: कटेधरा में पंचायत के पाइप चोरी को लेकर विवाद, गाली-गलौज के बाद थाने पहुंचा मामला
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कटेधरा में पंचायत के पाइप चोरी को लेकर शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज के बाद थाने तक पहुंच गया। इस मामले में सरपंच की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। पंचायत के सरपंच, उपसरपंच और सभी पंचों ने गत दिवस कटंगी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि ग्राम पंचायत के तीन पाइप गायब हैं। शिकायत में गांव के शैलेन्द्र हटवार पर पाइप चोरी का आरोप लगाया ग