मुरैना नगर: कुम्हेरी में बिजली तार चोरी होने से अंधेरा, ग्रामीणों ने वीडियो किया वायरल, तीन दिन से सप्लाई ठप
मुरैना के बागचीनी थाना क्षेत्र के कुम्हेरी गांव के पास खेतों में लगे बिजली पोलों से अज्ञात चोर तार काटकर चोरी कर ले गए, जिससे कुम्हेरी सहित कई गांवों की बिजली तीन दिन से बंद है। भीषण गर्मी में ग्रामीण पानी और घरेलू कामों के लिए परेशान हैं। नाराज ग्रामीणों ने कटे तारों और समस्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। बिजली विभाग ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।