जौनपुर पत्रकार हत्याकांड में पीड़ित परिवारों ने IG से की मुलाकात, CBI जांच की मांग की
Sadar, Varanasi | Jan 29, 2026 जौनपुर में दो पत्रकारों की हत्या के मामलों में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवारों ने वाराणसी पहुंचकर पुलिस महानिरीक्षक (IG) वैभव कृष्ण से मुलाकात की। इस दौरान परिजनों ने विवेचना में अनियमितता और साजिश के आरोप लगाते हुए दोनों मामलों की सीबीआई जांच की मांग दोहराई।