चरखारी: चरखारी गंगा सिंह इंटर कॉलेज में लगाई गई संस्थापक महाराजा गंगा सिंह की प्रतिमा
चरखारी राजकीय गंगा सिंह इण्टर कालेज के संचालन के लिए आलीशान भवन देने वाले चरखारी स्टेट के सातवें महाराजा गंगा सिंह जू देव की विशाल प्रतिमा की स्थापना प्राचार्य राजेन्द्र कुमार द्वारा कराई गयी। जिसमें रियासत के दसवें महाराजा जयंत सिंह जू देव की पुत्री राजकुमारी जयती देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं तथा विधिवत पूजन करते हुए प्रतिमा की स्थापना की गयी।