बनमनखी: टोटो में दौड़े करंट की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बनमनखी थाना क्षेत्र के महराजगंज-2 पंचायत अंतर्गत झौवारी गांव वार्ड संख्या 07 में शुक्रवार की सुबह करंट लगने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान झौवारी गांव वार्ड संख्या 07 निवासी दीपक यादव के 13 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार स