मांगरौल: कराडिया माइनर के पास मांगरोल पुलिस ने एक शातिर बदमाश को अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Mangrol, Baran | Jul 10, 2025 मांगरोल थाना अधिकारी महेंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध प्रभावी कार्य हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम का गठन किया गया कराडिया माइनर के पास एक व्यक्ति विष्णु पुत्र रामस्वरूप मीणा 34 वर्ष निवासी राजपुरा थाना बड़ौदा जिला श्योपुर मध्य प्रदेश के कब्जे से एक देसी कट्टा मय एक जिंदा कारतूस बरामद कर प्रकरण दर्ज किया।