बरेली: किले पुल पर बंद कंटेनर से संदिग्ध मांस बरामद, गौमांस की आशंका से मचा हड़कंप
बरेली के किला थाना क्षेत्र में किले के पुल पर खड़े एक बंद कंटेनर से संदिग्ध मांस मिलने पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने गौमांस होने की आशंका जताकर विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लेकर सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट के बाद ही मांस की पुष्टि होगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।