देवबंद: इस्लामिया डिग्री कॉलेज पहुंचे ओमान के सुल्तान, ग्रामीण क्रिकेट प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाने की रणनीति बनी
सहारनपुर के देवबंद स्थित इस्लामिया डिग्री कॉलेज में शुक्रवार शाम 4 बजे ग्रामीण क्रिकेट को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अवसर उपलब्ध कराने को लेकर विशेष बैठक आयोजित हुई। इस दौरान ऑल इंडिया ग्रामीण क्रिकेट लीग (AIGCL) के चेयरमैन, ओमान के सुल्तान और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी कॉलेज पहुंचे।