राजस्थान सरकार के माननीय राज्य मंत्री ओटाराम देवासी रविवार 18 जनवरी 2026 को पाली एवं सिरोही जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री देवासी प्रातः 11 बजे मुंडारा (पाली) से प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे शिवगंज पहुंचेंगे। दोपहर 12.20 बजे वे आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के तत्वावधान में आयोजित चिकित्सा शिविर में भाग लेंगे।