धनौरा: गजरौला थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर हुई फायरिंग, गांव में फैली दहशत
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह एक गंभीर घटना सामने आई, जहां खेत से चारा लेकर लौट रही दो युवतियों के साथ दबंग युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी दो युवतियां सुबह करीब 9 बजे खेत पर चारा लेने गई थीं।