बेगूसराय: लाखो थाना पुलिस ने 10,501 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार: SP
लाखो थाना की पुलिस ने 10,501 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर बहदरपुर ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया है.