कन्नौज: कन्नौज एसपी ऑफिस पहुंची महिला ने भाई को बंधक बनाकर पीटने का लगाया आरोप, प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
कन्नौज एसपी ऑफिस पहुंची पीड़ित महिला ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके भाई को बंधक बनाकर पीटा और बचाने गई महिला के साथ भी की मारपीट। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के धानापुरवा की रहने वाली महिला ने आज शुक्रवार की दोपहर 1:10 पर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया उसने इंदरगढ़ थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया लेकिन पुलिस नहीं कर रही सुनवाई।