आज दिनांक 11.07.2026 को आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राधना, पाली, सरूरपुर खुर्द एवं पुरा महादेव कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के निर्देश दिये गये।
#uppolice #meerutpolice
9 views | Meerut, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026