डुमरा: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, सीतामढ़ी के 2.38 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 47 करोड़ रुपए
सीतामढ़ी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी गई है, जिसके तहत सीतामढ़ी जिले के लगभग 2 लाख 38 हजार किसानों के बैंक खातों में कुल 47 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है।