रामगंजमण्डी: सुकेत के नजदीक कलमंडी के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, महिला की मौत, पति गंभीर घायल
रामगंजमंडी। दरा से तीनधार की ओर जा रही बाइक को सुकेत के नजदीक कलमंडी के पास पीछे से एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गुरुवार शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार गिरिराज सुमन निवासी रामगंजमंडी अपनी पत्नी रामकन्या ब