तुलसीपुर: विशुनपुर टनटनवा में मनरेगा के ₹38 लाख 49 हजार का हुआ बंदरबांट, पुलिस अधीक्षक ने दी गिरफ्तारी की जानकारी
गुरुवार लगभग दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विशुनपुर टनटनवा में तालाब के कार्य पर फर्जी बाड़ा करते हुए 38 लाख 49 हजार का बंदर बांट किया गया है, जिस पर ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी सहित 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।