किशनगढ़: किशनगढ़ में अवैध खैर की लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर की गई
अवैध खैर की लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई बुधवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी अवैध खैर की लकड़ी के विरुद्ध वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर अवैध खैर की लकड़ी का परिवहन कर रहे एक ट्रक को जब्त किया। कार्रवाई बुधवार, 1 जुलाई 2026 को थाना बांदरसिंदरी पुलिस एवं वन विभाग की टीम द्वारा की गई।