नौगांव: हरपालपुर पुलिस को बड़ी सफलता: गुढ़ो गांव की दो चोरियों का खुलासा, दो अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, नगदी व चांदी के आभूषण बरा
हरपालपुर थाना पुलिस ने ग्राम गुढ़ो में हुई दो चोरी की वारदातों का सफल खुलासा करते हुए दो अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगद राशि एवं चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 5 जून की रात ग्राम गुढ़ो में एक फरियादी के घर से नगदी और आभूषण चोरी होने की घटना साम