झाबुआ: कल्याणपुरा के ग्राम खेड़ा में झाड़ियों से युवक-युवती के शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jhabua, Jhabua | Sep 26, 2025 कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खेड़ा में 26 सितम्बर को सुबह करीब 10 बजे बांस की झाड़ियों में एक युवक और एक युवती का शव दिखने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फेल गई। दोनों शव एक साथ बरामद हुए। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुची है। और साथ ही फोरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है, ताकि घटनास्थल से साक्ष्य इक्कठा किए जा सकें।