झाबुआ: सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम करड़ावद छोटी में कार्यक्रम आयोजित, 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' थीम पर हुआ श्रमदान
Jhabua, Jhabua | Sep 25, 2025 25 सितम्बर को दोपहर 3 बजे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम करड़ावद छोटी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जंहा स्थित श्री प्राण रक्षक हनुमान मंदिर परिसर में एक दिन, एक घंटा, एक साथ थीम पर श्रमदान किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामवासियों एवं शासकीय अमले को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामूहिक श्रम के महत्व के प्रति जागरूक करना था।