दरभंगा: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 के राज्यकृत मध्य विद्यालय बेलादुल्ला में सहयोग शिविर का किया गया आयोजन
दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 में स्थित राज्यकृत मध्य विद्यालय बेलादुल्ला में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस सहयोग शिविर में कई लोग अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर पहुंचे थे। जहां उन्होंने लिखित रूप से मौजूद कर्मियों को अपनी शिकायतें सौंपी । इस संबंध में मौजूद लोगों ने कई बातों की जानकारी मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे मीडिया को प्रदान की।