पिड़ावा शहर में कई स्थानों पर होलिका दहन की तैयारी चल रही है। शहर के कई मोहल्ले में होलिका दहन किया जाएगा।आचार्य वशिष्ठ संजय निवास तिवारी ने सोमवार शाम करीब 6 बजे कहा कि होलिका दहन का मुहूर्त आज शाम 6:28 से 8:52 पर बताया गया है,जो प्रदोष काल में श्रेष्ठ है।होलिका दहन स्थलों पर लकड़ियां व गोबर के उपले जमा किए जा रहे हैं।