बालोद: जिले के 25 पेट्रोल पंप सूखे, दो-दो दिन नहीं मिल रहा डीजल; ट्रांसपोर्ट, खेती और रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ने लगा
Balod, Balod | May 25, 2026 बालोद जिले में डीजल की किल्लत अब भी बनी हुई है। लगातार घटती सप्लाई और बढ़ती मांग के कारण हालात गंभीर होते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों, ट्रांसपोर्टरों और रोजाना वाहन चलाने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। कई पेट्रोल पंपों में डीजल पूरी तरह खत्म हो चुका है, जबकि जहां उपलब्ध है वहां भी सीमित मात्रा में ही दिया जा रहा है।