नगरी: पेड़ से टकराई बाइक, एक दोस्त की दर्दनाक मौत, 2 लोग घायल
Nagri, Dhamtari | May 27, 2026 धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अमाली निवासी राहुल ध्रुव की मोटरसाइकिल में पेमन ध्रुव और रोशन यादव तीनों दोस्त 26 मई को किसी काम से धमतरी आया था। वापस जाते समय गजकन्हार मोड़ के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नगरी अस्पताल लाया गया।