सुपौल: जिला स्थापना दिवस, बिहार दिवस, ईद व रामनवमी को लेकर सुपौल में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
जिला स्थापना दिवस, बिहार दिवस, ईद-उल-जोहा (ईद) तथा रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार ने की। बैठक में आगामी पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी आयोजनों को शांतिपूर्