मंझिआंव: मझिआंव में बुनियादी सुविधाओं को लेकर नगर पंचायत के खिलाफ लोगों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
मझिआंव नगर पंचायत कार्यालय के खिलाफ बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी के नेतृत्व में आयोजित इस धरना में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। धरना का संचालन कर रहे आनंद विश्वकर्मा ने कहा कि हर घर नल-जल योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है और गर्मी में लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है