बयाना: अपनाघर सेवा समिति ने 21 बुजुर्गों का किया सम्मान
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बयाना में अपनाघर सेवा समिति ने 21 वरिष्ठ महिला-पुरुष नागरिकों का सम्मान किया। यह कार्यक्रम गणेशी मार्केट स्थित अग्रवाल मैरिज होम में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बुजुर्ग ज्ञान और अनुभव का भंडार होते हैं।