विदिशा नगर: रेहटेरी के खेत में दबंगई! बोई फसल पर चढ़ाया ट्रैक्टर, कुचलने और बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप
त्योंदा थाना क्षेत्र के रेहटेरी गांव निवासी राजकुमार रघुवंशी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने एक दिन पहले बोई गई फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। विरोध करने पर ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया और बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई।